रविवार, 6 दिसंबर 2015

एक सवाल - श्रीनाथ सिंह

आओ, पूछें एक सवाल!
मेरे सिर में कितने बाल?
कितने आसमान में तारे?
बतलाओ या कह दो हारे!
नदियाँ क्यों बहती दिन-रात?
चिड़ियाँ क्या करती हैं बात?
क्यों कुत्ता बिल्ली पर धाए?
बिल्ली क्यों चूहे को खाए?
फूल कहाँ से पाते रंग?
रहते क्यों न जीव सब संग?
बादल क्यों बरसाते पानी?
लड़के क्यों करते शैतानी?
नानी की क्यों सिकुड़ी खाल?
अजी, न ऐसा करो सवाल!
यह सब ईश्वर की माया है,
इसको कौन जान पाया है?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें